फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BEd student hanged after a day of engagement

Aligarh News: सगाई के एक दिन बाद बीएड छात्रा फंदे पर झूली

Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
BEd student hanged after a day of engagement
रिया सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड नगला ताड़ में सोमवार दोपहर बीएड छात्रा ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। खास बात है कि युवती की रविवार को ही सगाई हुई है और 7 फरवरी की शादी तय हुई है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गैर जनपद में इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शेर सिंह का परिवार नगला ताड़ में रहता है। घर में पत्नी के अलावा तीन बच्चे थे, जिनमें से बड़े बेटे की शादी हो चुकी है और बहू भी साथ रहती है। परिवार के अनुसार दूसरे नंबर की 24 वर्षीय रिया शहर के निजी कॉलेज से बीएड कर रही है और रविवार को उसकी सगाई होने के साथ-साथ 7 फरवरी की शादी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को उसके भाई भाभी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान मां व परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे, जबकि रिया दोपहर में दूसरी मंजिल पर चली गई और वहीं फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब रिया नीचे नहीं आई तो ऊपर जाकर देखा गया। मां कमरे का नजारा देख दंग रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का शव फंदे पर झूल रहा था। यह देख शोरशराबे पर आसपास के लोग आ गए। परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। परिवार का कहना है कि सब कुछ राजी खुशी हुआ है। अगर कोई बात होती या बेटी शादी से संतुष्ट नहीं होती तो वह यह सब क्यों करते। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। इधर, परिवार में शादी की खुशियां काफूर हो गई हैं।

चौकीदार की संदिग्ध हालत में मौत
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड शहनाई गेस्ट में के चौकीदार की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गेस्ट हाउस के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। हालांकि जाहिरा कोई चोट नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। बताया गया है कि क्वार्सी मिथिलापुरी के 74 वर्षीय इंद्रानंद झा के परिवार में एक बेटा व बेटी है। वह खुद चौकीदारी करते थे। रात को वह भलीभांति सोये थे। सुबह होटल मैनेजर ने उनका कमरा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इस पर संदेह होने पर पुलिस बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। तो अंदर शव पाया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक आया है। बताया गया है कि रविवार को उन्होंने अपने दामाद को बुलाकर बाजार से सामान भी खरीदकर दिया था। तब वे बिल्कुल सही थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन साथ ले गए।

रिया सिंह निवासी वैकुंठ नगर गुरूद्वारा रोड नगला ताड़ द्वारा फांसी लगाकर की आत्महत्या के बाद परि?

रिया सिंह निवासी वैकुंठ नगर गुरूद्वारा रोड नगला ताड़ द्वारा फांसी लगाकर की आत्महत्या के बाद परि?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed