फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten, set on fire for blowing tempo horn

Aligarh: नशे में धुत डांस कर रहे लोगों को हॉर्न बजाकर हटाने पर चालक पीटा, किया पथराव, वाहन में लगाई आग, मुकदमा

Tue, 26 Mar 2024 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 10:01 PM IST
सार

बरौलापुल के नीचे  20 से 30 युवक सड़क पर नाच रहे थे। वाहन चालक ने उन्हें हार्न बजाकर रास्ता देने का इशारा किया। जिसके बाद नशे की हालत में धुत युवकों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विमल की पिटाई कर दी। काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

विज्ञापन
Beaten, set on fire for blowing tempo horn
आग लगाने के बाद वाहन का हाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित बरौला पुल के नीचे 26 मार्च शाम गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। मामला शांत करने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट कर दी। बात पथराव तक पहुंच गई। बाद में लोगों ने वाहन में आग लगा दी। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमल कुमार निवासी चूहरपुर थाना बन्नादेवी चालक हैं। 26 मार्च शाम वह अपनी गाड़ी लेकर डीजे रखने बरौला क्षेत्र में गए थे। उनके साथ दो युवक और थे। डीजे छोड़ने के बाद जैसे ही वह पुल के नीचे पहुंचे करीब 20 से 30 युवक सड़क पर नाच रहे थे। विमल ने उन्हें हार्न बजाकर रास्ता देने का इशारा किया। जिसके बाद नशे की हालत में धुत युवकों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विमल की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कुछ ही देर में विमल के पिता पन्नालाल, भाई चंद्रदेव, अरुण व मोहल्ले में सनी व मनीष आ गए। लेकिन, युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसके बाद भारी पथराव कर दिया। वाहन में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक नामजद अर्जुन व अन्य अज्ञात लोग हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed