फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beat up electricity workers for cutting off connection, then staged a sit-in protest at the police station

Aligarh News: कनेक्शन काटने पर विद्युत कर्मियों को पीटा, फिर थाने में धरना दिया

Wed, 18 Dec 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Beat up electricity workers for cutting off connection, then staged a sit-in protest at the police station
गांव भदरोई में मंगलवार की शाम करीब चार बजे बिजली का बकाया बिल जमा न करने पर एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटने के दौरान ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




किसी तरह कर्मचारी वहां से बचकर भागे। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर एक महिला से छेड़खानी और पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने में धरना भी दिया। भाकियू नेता भी उनके समर्थन में थाने पहुंच गए।
विज्ञापन




सीओ छर्रा महेश कुमार ने समझाकर आधे घंटे बाद ही उनका धरना समाप्त करा दिया। उधर जेई ललित कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि गांव भदरोई निवासी नत्थू सिंह पर पांच हजार रुपये का बिजली का बिल बकाया था। बकाया जमा न करने पर उनके यहां कनेक्शन काटा जा रहा था। इसी दौरान नत्थू सिंह सहित अन्य गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद हाथरस के गांव ईसेपुर बिजली घर की टीम शु्क्रवार की शाम गांव भदरोई पहुंची थी। जिनके बिल बकाया थे, उनके यहां विभागीय कर्मी केबल काटने लगे। इस पर गांव वालों ने उन्हें रोका। आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों ने इस पर ग्रामीणों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी घेरकर विद्युत कर्मियों को पीटा। सूचना पर भाकियू जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पहुंच गए।



उन्होंने एक घर में घुसकर महिला को पीटने और छेड़खानी करने का विद्युत कर्मियों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। साथ ही ग्रामीणों के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि विभाग काटे गए सभी कनेक्शन जोड़े। जिनका भी बिजली का बिल बकाया है, उसे 31 दिसंबर तक जमा करा दिया जाएगा। सीओ छर्रा के समझाने पर आधे घंटे बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed