फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B.Com exam results of 33 colleges declared

अलीगढ़: 33 महाविद्यालयों के बी.कॉम का परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 14 Feb 2023 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
B.Com exam results of 33 colleges declared
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध 33 महाविद्यालयों के बी.कॉम के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है, उन महाविद्यालयों के ही नतीजे घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सत्र 2022-23 बी.कॉम के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम कुलपति की अध्यक्षता में घोषित हुआ। कुलपति ने कहा कि बाकी बचे महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम शुल्क जमा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। बैठक में कुलसचिव महेश कुमार, सहायक कुलसचिव कैलाश बिंद, परीक्षा परिणाम प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. आरएन चक्रवर्ती, प्रो. कमल सिंह रहे।
विज्ञापन

बीएड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी
शैक्षिक सत्र 2022-23 बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। पहले 13 फरवरी तक फॉर्म भरने की तिथि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड प्रथम सेमेस्टर की 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि भरे गए परीक्षा फॉर्मों की संपूर्ण परीक्षा शुल्क एमआईएस जनरेट करके महाविद्यालय लॉगिन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन 18 फरवरी शाम पांच बजे जमा करें। 18 फरवरी तक जिन महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा नहीं किए जाएंगे उनके प्रवेश पत्र निर्गत किय जाना संभव नहीं होगा। उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों पर परीक्षा 23 से
राज्य विवि से संबद्ध बीएड सत्र 2022-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 फरवरी से राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों पर होगी। यह जानकारी विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed