{"_id":"5d9a41b78ebc3e015105c78a","slug":"batery-fectory-aligarh-news-ali2155399100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी फैक्टरी लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी फैक्टरी लाखों रुपये की चोरी
विज्ञापन
मामू भांजा में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के बाद सीसीटीवी में कैद चोर।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित बैटरी फैक्टरी से शनिवार रात चोर 60 हजार की नकदी और करीब साढे़ सात लाख रुपये कीमत की 80 इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। फैक्टरी की दीवार फांदकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह फैक्टरी खोलने पर ऑफिस का गेट टूटा देख मालिक को चोरी का पता लगा। चोर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलने के दौरान उनमें कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
अंकित प्रकाश गुप्ता निवासी रघुवीर पुरी, बन्नादेवी ने बताया कि उनकी फैक्टरी में इनवर्टर बैटरी बनाई जाती हैं। शनिवार रात को मजदूरों की छुट्टी कर वह ऑफिस सहित मुख्यद्वार का ताला बंद करके गए थे। रविवार सुबह फैक्टरी खोलने पर ऑफिस का गेट टूटा मिला। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की दिशा भी बदली हुई थी। अंदर गोदाम में जाकर देखा तो वहां रखीं 80 बैटरियां गायब मिलीं। इधर, गल्ले में रखे 60 हजार रुपये भी गायब थे। मौके पर पुलिस बुलाई गई। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो बदमाश सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलने के दौरान उसमें कैद पाए गए। मामले में थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। फिलहाल अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चौकी से 150 मीटर की दूरी पर वारदात, उठे सजगता पर सवाल
बैटरी फैक्टरी आईटीआई पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। वारदात के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अन्य फैक्टरी संचालकों ने पुलिस की सजगता पर सवार खड़े कर दिए हैं। फैक्टरी संचालकों के अनुसार किसी फैक्टरी की दीवार फांदकर घुसने से लेकर उसमें से 80 इनवर्टर बैटरी दीवार के रास्ते से ही बाहर निकालना और उन्हें किसी बड़े वाहन में लादकर ले जाने में कम से कम चोरों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा होगा। पुलिस चौकी की टीम इस दौरान एक भी गश्त चौकी के आसपास कर लेती तो चोर मौके से ही पकड़े जाते।
विज्ञापन
...........................
मोबाइल दुकान की दीवार काट लाखों की चोरी
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मसूदाबाद चौराहा पर स्थित एक मोबाइल की दुकान की दीवार काटकर चोर लाखों रुपये का माल उड़ा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर संचालक को चोरी होने की जानकारी हुई। संचालक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। अमित अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी मसूदाबाद की मसूदाबाद चौराहा पर मोबाइल बिक्री की दुकान है। अमित के शनिवार रात को वह दुकान बंद करके गया था।
रविवार सुबह दुकान खोलने पर दुकान से 20 स्मार्ट फोन और गल्ले में रखे 35 हजार रुपये गायब थे। दुकान की दीवार कटी हुई थी। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ो खंगाला जा रहा है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।