फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baraula youth lost his life after being hit by a train in Ballabhgarh

Aligarh News: घर में छानी थीं खुशियां, शव पहुंचते ही छाया मातम

Tue, 16 Apr 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 16 Apr 2024 03:32 AM IST
सार

नितिन बल्लभगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करते थे। 14 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार से सामान लाने के लिए रेलवे की पटरी पार कर रहे थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। रात करीब दस बजे परिवार वालों को खबर मिली तो परिजन बिलखने लगे।

विज्ञापन
Baraula youth lost his life after being hit by a train in Ballabhgarh
मृतक नितिन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव बरौला निवासी एक युवक की 14 अप्रैल की रात बल्लभगढ़ में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 15 अप्रैल को ही विवाह के लिए उसका रिश्ता पक्का होना था। उस दिन जहां घर में खुशियां छानी थीं, वहीं परिवार वाले शव पर विलाप कर रहे थे।

विज्ञापन


बरौला निवासी 30 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके हिमांशु चौधरी ने बताया कि नितिन बल्लभगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करते थे। 14 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार से सामान लाने के लिए रेलवे की पटरी पार कर रहे थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। रात करीब दस बजे परिवार वालों को खबर मिली तो परिजन बिलखने लगे। रात में ही परिवार वाले बल्लभगढ़ पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर शव गांव आया, जिसका शाम के समय अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed