फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Banned animal arrested intoxicating animal

अलीगढ़: प्रतिबंधित पशु को नशीला इंजेक्शन लगाने वाला दबोचा, दो आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश

Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
सार

टप्पल क्षेत्र में कई दिनों से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल रहे थे। इस पर टीम बनाकर रात में क्षेत्र में लगातार घूम कर नजर थे। रविवार की रात उदयपुर के जंगल में तीन लोग निराश्रित प्रतिबंधित पशु को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर चुके थे। उसे काटने की फिराक में थे तभी ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
Banned animal arrested intoxicating animal
पकड़ा गया आरोपी कासिम - फोटो : संवाद

विस्तार

रविवार की शाम टप्पल क्षेत्र के गांव उदयपुर के जंगल में निराश्रित प्रतिबंधित पशु को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने वाले को एक आरोपी को हिंदू राष्ट्रीय सेना के कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को हवाले करने के साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई की मांग व नारेबाजी करते हुए कुछ देर तक संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ खैर राजीव द्विवेदी पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ इंजेक्शन के नशे के कारण अचेत पड़ी गाय को इलाज के लिए पशु अस्पताल भिजवाया। हिंदू राष्ट्रीय सेना के जिला अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया कि टप्पल क्षेत्र में कई दिनों से प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिल रहे थे। इस पर टीम बनाकर रात में क्षेत्र में लगातार घूम कर नजर थे। रविवार की रात उदयपुर के जंगल में तीन लोग निराश्रित प्रतिबंधित पशु को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर चुके थे। उसे काटने की फिराक में थे तभी ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए कासिम पुत्र मुख्तार सिंह निवासी उपरकोट टप्पल के पास से 420 ग्राम डायजापाम पाउडर और एक सीसी दवा और इंजेक्शन बरामद हुआ। उसने पुलिस को अपने फरार साथियों के नाम मतीन कुरैशी पुत्र मुन्ना और इकराम पुत्र सुलेमान निवासी पानी की टंकी टप्पल बताया। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed