फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank Employes Protest

बैंकों के विलय को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bank Employes Protest
307-बैंकों के विलय होने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बैंककर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले शनिवार को बैंकों के विलय किए जाने के विरोध में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के कर्मचारियों व अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि बैंकों के विलय करके निजीकरण की ओर बढ़ाया जा रहा है। भविष्य में इन बैंकों का कामकाज निजी हाथों में सौंपा जाएगा। जिससे धीरे धीरे इनका निजीकरण हो जाएगा। ऐसे में बैंकों की साख घट जाएगी। इसलिए जरूरी है कि बैंकों के विलय होने से रोका जाए। रामघाट रोड स्थित बैंक की शाखा पर धरना देकर प्रदर्शन करते कर्मचारियों ने कहा है कि वह शुरुआत से ही विलयकरण का विरोध कर रहे हैं। इसका विरोध करते रहेंगे। बैंकों के अलग अलग रहने से उनका कार्यक्षेत्र और विश्वसनीयता के साथ ग्राहकों तक पहुंच का अपना पूरा तंत्र है, जो विलयकरण के बाद दूसरे बैंकों के साथ समाहित हो जाएगा।
विज्ञापन

यूनियम संयोजक वीके शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विलय का डूबती हुई अर्थव्यवस्था, लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और उद्योग धंधों को राहत देने के लिए किया है। लेकिन इससे किसी को राहत नहीं मिलेगी। यह केवल ध्यान बांटने की बात है। इससे बैंकों में असंतोष व्याप्त होगा। कारोबारी लेनदेन भी प्रभावित होगा। जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को उल्टा नुकसान ही होगा। इस वक्त जरूरत है कि बैंकों में अधिक से अधिक नकदी की उपलब्धता कराई जाए। जिससे उद्योग धंधों को आवश्यकता अनुसार लोन दे सकें। ताकि उद्योग धंधों का विस्तारी करण हो सके। अगर उद्योग धंधों का विस्तार होगा तो रोजगार भी सृजित होगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार को बैंकों की डूबी हुई रकम को वापस लाने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। देश के चुनिंदा बड़े बकाएदारों पर 80 फीसदी ऋण है। अगर यह मोटी रकम बसूल हो जाए तो बैंकों में नकदी की कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा। इससे रोजगार भी बढ़ जाएगा। कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार से विलयीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग की। यहां एलान भी किया कि विलयीकरण का आदेश वापस लेने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में अतुल सिंह, बीके मौर्या, शर्मिला कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र कुमार, ओपी मौर्या, आरपी सिंह, मनोज कुमार आदि कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed