फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bamba track cut in Bisanpur-Jagatpur of Atrauli

Aligarh: अतरौली के बीसनपुर-जगतपुर में कटी बंबा की पटरी, सैकड़ों बीघा आलू की फसल बर्बाद, किसानों में रोष

Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 01:37 PM IST
सार

बंबा की पटरी कट गई। पानी आलू की फसल में चला गया। जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसान खेत में से पानी को निकालने के लिए लगातार लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Bamba track cut in Bisanpur-Jagatpur of Atrauli
खेत में भरे पानी को बाहर फेंकते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली तहसील के गांव बीसनपुर वाहनपुर और जगतपुर में बंबा की पटरी कट जाने से कई किसानों की सैकड़ों बीघा आलू की फसल पानी में डूब जाने से बर्बाद हो गई। जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो दिन से पटरी कटी होने की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग की टीम पटरी को सही करने नहीं पहुंची है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


गांव बीसनपुर वाहनपुर निवासी किसान दिनेश भारद्वाज, धर्मवीर सिंह, सीताराम, राहुल भारद्वाज, डोरीलाल, गौरव शर्मा आदि ने बंबा की पटरी के कटने पर रोष व्याप्त किया। उन्होंने कहा कि तरैंची माइनर की पटरी 31 अक्तूब रात अचानक कट गई थी। जिससे पानी हाल ही में बोई गई आलू की फसल में भर गया। पानी भरने से करीब 100 बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि कई दिन पहले पटरी दुरुस्त कराने की मांग सिंचाई विभाग से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बंबा की पटरी कटने से अब काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन


उधर, गांव जगतपुर निवासी जयवीर सिंह, शीलू चौधरी, योगेश चौधरी ने रामवीर सिंह का खेत 9500 रुपये प्रति बीघा की दर से लगान पर लिया था। खेत में उन्होंने एक सप्ताह पहले ही आलू की बुआई की थी। राकेश चौधरी के बाग के निकट धर्मपुर रजवाहे की पटरी कट गई। जिससे आलू की फसल में पानी भर गया। फसल खराब होने से किसान पूरी तरह से टूट चुके हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग से भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंबा में बिजनौर से पानी छूटता है। किसानों की डिमांड पर ही पानी छोड़ा गया था। अब किसानों को पानी की बेहद कम जरूरत है। पानी बिजनौर से बंद करा दिया है, रास्ते का पानी ही बंबा में बह रहा है। पटरी कट जाने की शिकायत मिली है। जल्द ही पटरी दुरुस्त कराई जाएगी।-मनोज राव, एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed