फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bail application of alleged bank mitra in Central Bank embezzlement rejected

Aligarh: सेंट्रल बैंक गबन में कथित बैंक मित्र की जमानत अर्जी खारिज, आठ महीने पहले हुआ था फ्राड

Tue, 02 Jan 2024 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:09 PM IST
सार

27 अप्रैल 2023 में अलीगढ़ के नौरंगाबाद में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया था। शाखा के मैनेजर और बैंक मित्र सौरभ गुप्ता फरार हो गए थे। ग्राहकों काआरोप था कि दोनों उनके मेहनत की कमाई को लेकर भाग गए। मामले में बैंक मित्र सौरभ गुप्ता तो पकड़ में आ गया, पर मैनेजर अभी तक हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
Bail application of alleged bank mitra in Central Bank embezzlement rejected
सेंट्रल बैंक शाखा पर एकत्र ग्राहक, पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के नौरंगाबाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के फ्राड के मामले में कथित बैंक मित्र की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायालय से खारिज कर दी गई है। यह जमानत अर्जी एक मुकदमे में खारिज की गई है। 

विज्ञापन


 एडीजे विशेष ईसी एक्ट की अदालत में नौरंगाबाद के ही रहने वाले सौरभ गुप्ता की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई। वादी मिथलेश शर्मा की ओर से दायर मुकदमे में कहा गया कि एफडी बनाने के नाम पर उससे आठ लाख रुपये ले लिए गए और फर्जी एफडी पत्र दे दिए गए। मामले में सौरभ सहित बैंक मैनेजर आदि पर आरोप है। सौरभ की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। यह जानकारी एडीजीसी प्रमेंद्र जैन ने दी। बता दें कि सौरभ ही सबसे पहले फेसबुक पर पोस्ट वायरल कर गायब हुआ था। अब उसके अधिवक्ता की ओर से दलील दी गई कि बैंक से उसका कोई नाता नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि 27 अप्रैल 2023 में अलीगढ़ के नौरंगाबाद में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया था। शाखा के मैनेजर और बैंक मित्र सौरभ गुप्ता फरार हो गए थे। ग्राहकों काआरोप था कि दोनों उनके मेहनत की कमाई को लेकर भाग गए। मामले में बैंक मित्र सौरभ गुप्ता तो पकड़ में आ गया, पर मैनेजर अभी तक हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed