फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BA LLB second semester paper cancelled due to non-availability of question paper in Hindi medium

आरएमपीयू: हिंदी में प्रश्न पत्र न मिलने पर बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, 18 जून को होगी

Tue, 03 Jun 2025 05:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 05:23 PM IST
सार

प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए था। परीक्षार्थियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। सभी परीक्षार्थियों से पेपर वापस ले लिए गए।

विज्ञापन
BA LLB second semester paper cancelled due to non-availability of question paper in Hindi medium
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी से संबंध डीएस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज की बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में हिंदी माध्यम में प्रश्न पत्र न आने से परीक्षा निरस्त कर दी गई। अब पेपर 18 जून को होगा।

विज्ञापन


डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया। डीएस कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश शर्मा ने बताया कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए था। परीक्षार्थियों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। सभी परीक्षार्थियों से पेपर वापस ले लिए गए। डीएस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में 350 परीक्षार्थी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि 18 जून को परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed