फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ayurvedic hospital is running in the Panchayat house.

Aligarh News: पंचायत घर में चल रहा है आयुर्वेदिक अस्पताल में

Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital is running in the Panchayat house.
ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नगला पदम में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्वयं का भवन नहीं है। पिछले बीस वर्ष से गांव के पंचायतघर के मात्र एक कमरे में अस्पताल चल रहा है। करीब दो वर्ष पहले अस्पताल का भवन बनाने की कवायद भी हुई, लेकिन बजट नहीं मिलने से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बाद अस्पताल के लिए भवन निर्माण करवाना मंजूर हो गया था। करीब दो वर्ष पहले भवन का निर्माण शुरू भी हो गया था। भवन पर लिंटर पड़ गया और प्लास्टर आदि कार्य भी पूरे हो गए, लेकिन अन्य कामों के लिए बजट न आने के कारण निर्माण बंद कर दिया गया। अभी तक आधा ही बजट ठेकेदार को मिल पाया है। निर्माणाधीन भवन के चारों तरफ गंदगी, कीचड़ आदि फैली हुई है। कुछ लोग तो उसमें बारिश के दौरान पशु भी बांध देते हैं। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक भवन पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन








आधा बजट आने के कारण नगला पदम के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के निर्माण का काम पिछले डेढ़ वर्ष से रुका पड़ा है। अब 30 अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह, जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन





अस्पताल भवन का निर्माण दो वर्ष से अधूरा है। स्टाफ भी देरी से आता है, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। अनिल चौहान

गांववासी नए भवन में अस्पताल को संचालित करने की पैरवी कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत भी करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विनय चौहान, प्रबंधक ग्राम विकास समिति


निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराया जाना मरीजों के हित में होगा। लोगों को इसका सही लाभ भी मिल सकेगा। संतोष चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed