{"_id":"69e70482da54dbb0040ed941","slug":"avinash-kumar-new-dm-of-aligarh-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला, अविनाश कुमार बने अलीगढ़ के नए डीएम, कल ले सकते हैं चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला, अविनाश कुमार बने अलीगढ़ के नए डीएम, कल ले सकते हैं चार्ज
Tue, 21 Apr 2026 10:31 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:31 AM IST
सार
निवर्तमान डीएम संजीव रंजन को कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात किया है। गाजीपुर के तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार को अब अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के नए डीएम अविनाश कुमार, निवर्तमान डीएम संजीव रंजन
- फोटो : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला कर दिया है। गाजीपुर के तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार को अब अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से राजधानी लखनऊ के निवासी हैं। अलीगढ़ उनके करिअर का पांचवां जिला होगा जहां वह डीएम के रूप में कमान संभालेंगे। नवागत डीएम बुधवार को जिले का प्रभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
निवर्तमान डीएम संजीव रंजन को कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर तैनात किया है। संजीव रंजन का कार्यकाल यहां पर लगभग सवा साल रहा। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। 20 जनवरी 2025 को उन्होंने अलीगढ़ के डीएम का पद संभाला था।
विज्ञापन
अलीगढ़ में तैनाती के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक हुआ। मंडल से अलीगढ़ के अलावा एटा को भी नया जिलाधिकारी मिला है। अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम बनाया गया।
विज्ञापन