फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auto-rickshaw driver accused of raping a woman sent to jail

Aligarh News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक को जेल भेजा

Wed, 23 Sep 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver accused of raping a woman sent to jail
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
महुआ खेड़ा क्षेत्र में देर रात ऑटो में बैठी महिला यात्री को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक अजय उर्फ बाबा निवासी नगला डालचंद को जेल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया है। मामले में शामिल बताए जा रहे दूसरे आरोपी कृष्णा की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



गाैरतलब है कि महिला रविवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे बेलौन वाली देवी के दर्शन कर लौटी थी। सूत मिल से ऑटो लेकर मसूदाबाद पहुंची। वहां से वह बाबा कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेली के घर जाने के लिए दूसरे ऑटो में सवार हुई। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने महिला को उसके गंतव्य तक ले जाने के बजाय ऑटो सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया। रात करीब एक बजे उसे खाली मैदान में ले जाकर वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक अजय के खिलाफ पहले से पांच केस दर्ज हैं। इनमें क्वार्सी और अतरौली थानों में दो-दो मामले शामिल हैं। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed