फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Audio viral: 25 lakh rupees given, now the matter is settled, MP Rajveer Diler engulfed in controversies

ऑडियो वायरलः 25 लाख रुपये दे दिए अब मामला निपट गया, सांसद राजवीर दिलेर विवादों में घिरे

Sat, 03 Oct 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Audio viral: 25 lakh rupees given, now the matter is settled, MP Rajveer Diler engulfed in controversies
एक युवक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर विवादों में घिर गए हैं। सांसद वीडियो में कही गई बातों से इनकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई से एक वाल्मीकि समाज के लड़के का फोन आया था। बाद में वही ऑडियो वायरल कर दिया। पूर्व विधायक राजवीर पहलवान के आरोप को सांसद निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि न तो उन्होंने रिपोर्ट कराई और न ही कि किसी आरोपी को जेल भेजवाया।
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया की निर्मम हत्या के बाद हाथरस राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सांसद दिलेर की भूमिका को लेकर भी लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। सांसद का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘25 लाख रुपये दे दिए अब सब मामला निपट गया’। ताजा ऑडियो पर सांसद का कहना है कि बिटिया की मृत्यु के बाद मुंबई के एक वाल्मीकि समाज के एक युवक का फोन उनके पास आया था। वही कह रहा था आप वाल्मीकि हैं, ठाकुरों के साथ ये करा दो, वो करा दो। (दरिदंगी की शिकार बिटिया अनुसूचित जाति की है जबकि चारों आरोपी ठाकुर समाज से हैं)। सांसद ने कहा, मैंने उसे बताया कि लड़की के पिता को 25 लाख रुपये मिल गए हैं। पुत्र को नौकरी एवं हाथरस में आवास मिल जाएगा। अब मामला निपट गया है। लड़की के पिता स्वयं लोगों से धरना-प्रदर्शन न करने का हाथ जोड़कर आग्रह कर चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। जो सच है, बोल दिया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजवीर सिंह पहलवान द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सांसद का कहना है कि उन्होंने बिटिया के मामले में न तो रिपोर्ट दर्ज कराई है और न ही आरोपियों को जेल भिजवाया है। बिटिया के साथ ज्यादती 14 सितंबर को हुई थी और उस समय संसद चल रही चल रही थी। मैं हाथरस में नहीं था। 23 सितंबर को संसद सत्र समाप्त हुआ और वह 25 को यहां आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने से पहले एफआईआर व आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई हो चुकी थी। फिर मेरी भूमिका कैसे संभव है। दिलेर का कहना है कि जो कुछ भी हुआ, वह दुखद है। संयम बरतना चाहिए। विपक्षी पार्टियां हवा देकर हाथरस को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा हाथरस शांति प्रिय है। उनकी कोशिश बस यही है कि दोषी जेल जाए और निर्दोष को सजा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed