फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Singh's tireless efforts, 149 students pass in competitive examination

उम्मीदों की मशाल : अतुल सिंह का अथक प्रयास, 149 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास

Mon, 25 Apr 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Atul Singh's tireless efforts, 149 students pass in competitive examination
अतुल ​​संह। - फोटो : CITY OFFICE
धनाभाव व गरीबी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले विद्यार्थियों में बैंकर अतुल सिंह उम्मीद की मशाल बने हुए हैं। ऐसे बच्चों को वह नि:शुल्क कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। उनके अथक प्रयास का ही परिणाम है कि अब तक 149 विद्यार्थी सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नि:शुल्क शैक्षणिक कार्य के लिए अतुल सिंह को सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

अतुल सिंह ने वर्ष 2011 में नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत की थी। वर्ष 2014 में इस संस्था का नाम अविरल धारा रखा। सुरेंद्र नगर स्थित अविरल धारा में नि:शुल्क कक्षाएं सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक लगती हैं। वर्तमान में 120 छात्र-छात्राएं यहां पढ़ रहे हैं। अब तक उनकी संस्था में पढ़े 149 छात्र-छात्राओं का विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयन हो चुका है। इनमें बैंक, पुलिस, अध्यापक, एलआईसी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे हुई शुुरुआत
अतुल सिंह ने बताया कि बहुत से मेधावी छात्र-छात्राएं धन के अभाव में सरकारी सेवा में जाने के सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं तो ऐसे बच्चों की मदद करने का बीड़ा उठाया। अपने पिता की स्मृति में नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान शुरू किया। शुरूआत छह बच्चों से की थी। इसके बाद बच्चों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का चयन सरकारी सेवा में हो जाता है, वह संस्थान को आर्थिक मदद भी करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवा में भी आगे
नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ वह सामाजिक सरोकार जैसे रक्तदान शिविर, कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का वितरण व भोजन सामग्री की व्यवस्था कराना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत लोगों को जागरूक करना, सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद आदि कार्यों में आगे रहते हैं।

अतुल सिंह का परिचय
केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ में अतुल सिंह निदेशक हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर राकेश पाल सिंह व भूरी सिंह के घर में पांच सितंबर 1985 को जन्मे अतुल सिंह शुरू से मेधावी थे। विकासखंड अकराबाद के गांव बमनोई निवासी अतुल सिंह के पिता राकेश पाल सिंह बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उस समय उनके पिताजी की उम्र 28 वर्ष थी। वर्ष 2010 में उनकी माता भूरी सिंह का डेंगू की वजह से निधन हो गया था। उनकी पत्नी श्रुति शर्मा बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। अतुल सिंह ऑल इंडिया नेशनलाइज्ड बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के राज्य समिति सदस्य और केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed