फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2024 in Aligarh

Atul Maheshwari Scholarship: परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह, ब्रिलिएंट-शांतिनिकेतन में 622 ने दी परीक्षा

Sun, 10 Nov 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:13 PM IST
सार

सुबह 9:30 बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो 12.30 बजे संपन्न हुई। देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को भी परीक्षा देने का मौका दिया गया।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2024 in Aligarh
शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में परीक्षा देती छात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल और शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में हुई। दोनों केंद्रों पर 622 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 43 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

10 नवंबर को कक्षा 9 से 12 तक के परीक्षार्थियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से परीक्षा दी। सुबह 9:30 बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो 12.30 बजे संपन्न हुई। देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को भी परीक्षा देने का मौका दिया गया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में पंजीकृत में 1000 में से 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्रा
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने परीक्षार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ज्ञान, विश्लेषण और कुशलता से बातचीत करने के मंत्र भी बताए।  इसी तरह शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में 409 में से 123 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों से उनके अभिभावकों ने परीक्षा और प्रश्नों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उधर, हाथरस में दून पब्लिक स्कूल में 292 में से 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

आयोजन में रहा इनका योगदान

परीक्षा कराने में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से सुधा सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, ललित वत्स, अमित कुमार, सतीश कुमार, विनय सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इसी तरह शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल से शिव कुमार, श्रीओम शर्मा, मोहम्मद नदीम, विशाल गौड़, विमल कुमार, नाहिद परवीन, अलका अरोरा, रितु यादव, रितु शर्मा, प्रीति सिंह, विनीता बत्रा, मोहम्मद खालिद, रिया शर्मा, स्नेहा लता का सराहनीय सहयोग रहा। 

अमर उजाला को धन्यवाद, एक बार फिर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। - सुधा सिंह, उप प्रधानाचार्या, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
अमर उजाला की यह पहल काफी सराहनीय है। परीक्षा का आयोजन सफल रहा।-डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, प्रभारी, हिंदी विभाग, बीपीएस
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए मेजबानी करना मेरे लिए गर्व की बात है।-शालिनी महलवार, निदेशक, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
शानदार परीक्षा के लिए अमर उजाला और स्कूल टीम को धन्यवाद देती हूं।-कृष्णा सिंह, प्रधानाचार्या, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल


परीक्षार्थियों के बोल

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने को पूरा भरोसा है। अच्छा पेपर हुआ है। -प्रीति, कक्षा-10, गोंडा

सामान्य ज्ञान से संबंधी प्रश्न आए थे। इन प्रश्नों को हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।-अरविंद शर्मा, कक्षा-10, गुन्नौर

परीक्षा को लेकर उत्सुक थी। परीक्षा देकर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं।-शिखा, कक्षा-12, इगलास 

पेपर अच्छा गया है। सवाल अच्छे आए थे। उम्मीद है परिणाम भी बेहतर आएगा। -अंजलि, कक्षा-12, देवी का नगला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed