फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to rape a teenager, people beat up the accused old man

Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी वृद्ध को पीटा

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager, people beat up the accused old man
कस्बा बिसावर में वृद्ध सत्तार खां (60) ने दूसरे समुदाय की एक किशोरी को घर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाना सादाबाद भेज दिया। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन




किशोरी के पिता ने थाना सादाबाद पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनकी बेटी (15) बाजार से सामान लेने गई थी। इसी दौरान सत्तार खां उसे रास्ते से खींचकर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया।
विज्ञापन




बेटी के शोर मचाने पर दो लोग वहां पहुंच गए, उन्होंने उसे बचाया। बेटी ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी व्यक्ति मूलरूप से बलदेव जिला मथुरा का रहने वाला है। कुछ समय पहले वह बिसावर आया था और किराये कमरा लेकर रहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सूचना पर इंस्पेक्टर सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सीओ अमित पाठक ने बताया कि उक्त किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed