{"_id":"6a901ddd1b7be76cbe0c4944","slug":"attempt-to-drag-amu-nurse-into-car-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: नर्स को गाड़ी में खींचने की कोशिश, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: नर्स को गाड़ी में खींचने की कोशिश, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Thu, 27 Aug 2026 04:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:55 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि तलाक के बाद भी उसका पूर्व पति उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह जब अपनी स्कूटी से ड्यूटी यानी मेडिकल कॉलेज जा रही थी, तभी पूर्व पति अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका। तीनों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एएमयू की एक स्टाफ नर्स को पूर्व पति और उसके साथियों ने रोककर जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सासनी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एएमयू में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2024 में उसका निकाह जमालपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते साल 2025 में महिला ने उससे कानूनी रूप से तलाक ले लिया।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि तलाक के बाद भी उसका पूर्व पति उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है और पीछा नहीं छोड़ रहा है। बीते सोमवार की सुबह जब महिला अपनी स्कूटी से ड्यूटी यानी मेडिकल कॉलेज जा रही थी, तभी सिविल लाइन क्षेत्र में जामिया उर्दू वाली गली के पास उसका पूर्व पति अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका। तीनों ने मिलकर उसकी स्कूटी को रास्ते में रोक लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे। जब नर्स ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने बौखलाकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन
सहमी पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाकिब, उसके भाई राशिद, आसिफ और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।