फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to cut ATM at Sarsaul

सारसौल चौराहे पर एटीएम काटने की कोशिश

Tue, 06 Jul 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cut ATM at Sarsaul
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल चौराहे पर रविवार रात चोरों ने एटीएम काटकर चोरी की कोशिश की। मगर अलार्म बजने पर पहुंची पुलिस ने भागते दोनों चोरों को दबोच लिया। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार, सारसौल चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा है। रविवार की मध्य रात दो युवक एटीएम केबिन में घुस गए और एटीएम को काटने की कोशिश कर रहे थे। जिससे अलार्म बज गया। हालांकि, बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे छिड़क दिया था। इस बीच बदमाश बरौला की ओर भागे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। सीओ ने बताया कि दोनों ने अपने नाम विनोद व अविनाश निवासी बरौला जाफराबाद बताए। उनसे एक बाइक, स्प्रे, तमंचा, प्लास, छेनी, तार, एटीएम काटने संबंधी औजार आदि बरामद हुए। उन्होंने स्वीकारा कि इससे पहले उन्होंने 24 जून की रात मदार गेट के पास इंडिया-1 के एटीएम में चोरी की कोशिश की थी। इनसे जो बाइक बरामद हुई है, वह सारसौल बीमानगर से 24 मई को एक घर के बाहर से चोरी की गई थी। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बैंक ने जताया पुलिस का आभार
-सरसौल स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश करते दो बदमाश पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से एटीएम में चोरी की होने से बच गई, जिसके लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। - अनिल कुमार सिंह अग्रणी बैंक मंडल प्रबंधक
विज्ञापन

- इस प्रकार की कार्रवाई से आने वाले समय में ऐसी घटनाओं में कमी आएगी, साइबर अपराध को कम करने और बेहतर परिणाम के लिए बैंक और पुलिस के संयुक्त प्रशिक्षण की आवश्यकता है, अलीगढ़ पुलिस की सजगता के लिए आभार। - अतुल सिंह, राज्य समिति सदस्य, ऑल इंडिया नेशनालाइज्ड बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed