फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to bring truck to people of Hindu organization

हिंदू संगठन के लोगों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

Mon, 15 May 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 15 May 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to bring truck to people of Hindu organization
मौके पर मौजूद ट्रक और हंगामा करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
खेरेश्वर चौराहे पर रविवार दोपहर हिंदू वादियों को पशुओं से भरे ट्रकों के चालकों ने रौंदने की कोशिश की। दो ट्रकों को 21 पशुओं समेत दबोच लिया गया। एक ट्रक चालक पशु लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय और हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री संजू बजाज अपनी टीम के साथ खैर से कार में लौट रहे थे। तभी उनकी नजर पशुओं से लदे तीन मिनी ट्रकों पर गई। खेरेश्वर चौराहे पर उन्होंने ट्रकों को रोकने के लिए इशारा किया, तो ट्रक चालक भागने लगे।
विज्ञापन


विनय का आराप है कि दो ट्रक चालकों ने सड़क के बीच खड़े हिंदू वादियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह कार्यकर्ता बचे। एक ट्रक चालक भाग गया, लेकिन दो ट्रकों को चालक व पशुओं समेत रोक लिया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर चौराहे पर मौजूद दरोगा के अलावा कोई नहीं आया। एसएसपी के कहने पर लोधा पुलिस और सीओ गभाना मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रकों, उनके चालकों को पशुओं सहित थाने ले जाया गया। ट्रकों में 21 पशु थे, जिनमें 19 भैंस, एक भैंसा व एक बछड़ा था। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया।


इस संबंध में विनय वार्ष्णेय ने दोनों ट्रकों के नंबरों के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम व ट्रक चढ़ाने की कोशिश की तहरीर दी है। एसओ लोधा का कहना था कि चालकों से पूछताछ की जा रही है। पशु क्रूरता अधिनियम व ट्रक चढ़ाने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed