{"_id":"698656eab8b57dbb7706aa03","slug":"atrauli-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-bihar-aligarh-news-c-108-1-atl1001-103747-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली के युवक की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली के युवक की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 07 Feb 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सराय खोखल निवासी विपिन कुमार (22) की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिहार के अररिया जिले के रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ उसका शव पुलिस को मिला था। शुक्रवार को पांच दिन बाद शव अतरौली पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया।
मोहल्ला सराय खोखल निवासी कौशल के अनुसार उनके चार पुत्रों में सबसे बड़ा विपिन दिल्ली में मजदूरी करता था। बिहार की एक युवती से करीब 14 माह पहले शादी कर ली थी। दोनों दिल्ली में रहते थे। डेढ़ माह पहले विपिन की पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया था। 20 जनवरी को विपिन अपनी पत्नी और नवजात बच्ची के साथ ससुराल बिहार गया था। सोमवार को उसने अपनी मां कमलेश को फोन किया तो घबराया हुआ था। अपनी जान का खतरा बताते हुए कुछ पैसे फोन पर भेजने की बात कही थी ताकि वह अतरौली आ सके।
मंगलवार की सुबह उसका खून से लथपथ शव का फोटो उसकी पत्नी ने व्हाट्स एप पर भेजा और कहा कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। इस पर वह अपने परिचितों के साथ बिहार पहुंचे। बताया कि उनके बेटे का सिर फटा हुआ था। आंख निकली हुई थी। दोनों पैर और हाथ फ्रेक्चर थे। उन्होंने कोतवाली से पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
शव लेकर लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त
विपिन का शव लेकर बिहार से लौट रही गाड़ी बुधवार को तड़के बिहार के फरीदपुर के निकट खाई में पलट गई। इससे गाड़ी पर मौजूद पिता सहित अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव सहित सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद कौशल घायल अवस्था में ही बेटे का शव लेकर अतरौली पहुंचे।