फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Athlete Gulveer Singh may get Padma Shri

अलीगढ़ का लाल: एथलीट गुलवीर सिंह को मिल सकता है पद्मश्री, शासन को भेजा नाम, केंद्र-प्रदेश सरकार लेगी फैसला

Tue, 29 Jul 2025 10:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 10:26 AM IST
सार

अतरौली क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले गुलवीर सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन किया है। वे सेना में हवलदार के पद पर हैं। उनके पिता पप्पू सिंह किसान और मां लक्ष्मी देवी गृहिणी हैं। गुलवीर के बड़े भाई मोनू चौधरी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।

विज्ञापन
Athlete Gulveer Singh may get Padma Shri
गुलवीर सिंह - फोटो : @KhelNow

विस्तार

अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा सकता है। जिला प्रशासन ने शासन को गुलवीर सिंह का नाम भेजा है। अब इस पर प्रदेश व केंद्र सरकार को फैसला लेना है। अगर उन्हें यह सम्मान मिलता है तो ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल के बाद वह अलीगढ़ से दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे जिन्हें पद्म सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन


अतरौली क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले गुलवीर सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम रोशन किया है। वे सेना में हवलदार के पद पर हैं। उनके पिता पप्पू सिंह किसान और मां लक्ष्मी देवी गृहिणी हैं। गुलवीर के बड़े भाई मोनू चौधरी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में क्वालीफाई करने से वंचित रहने के बावजूद गुलवीर सिंह ने हार नहीं मानी है और लगातार हर इवेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित एशियाई खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलवीर सिंह वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में अभ्यास कर रहे हैं। डीएम संजीव रंजन द्वारा उनके नाम की संस्तुति किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें शासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं। यह सम्मान न केवल गुलवीर सिंह के व्यक्तिगत समर्पण को पहचान देगा, बल्कि यह देश के अन्य उभरते एथलीटों को भी प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed