फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asking for five lakhs by making obscene video

Aligarh: पहले दोस्ती, फिर बनाए संबंध, बना डाला अश्लील वीडियो, अब मांग रहा पांच लाख

Mon, 02 Dec 2024 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 03:13 PM IST
सार

तलाकशुदा महिला की मुलाकात रोहित से हुई। इसके बाद दोनों साथ में ही रहने लगे। फिर शादी की बात करते हुए उसके संग शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भ गिरवा दिया।

विज्ञापन
Asking for five lakhs by making obscene video
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र की एक महिला ने फरीदाबाद निवासी युवक पर शादी के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पीड़िता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा कि वह तलाकशुदा है और बल्लभगढ़ में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती थी। जहां उसकी मुलाकात मलैरना रोड, विजयनगर थाना, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी रोहित से हुई। इसके बाद दोनों साथ में ही रहने लगे। फिर शादी की बात करते हुए उसके संग शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भ गिरवा दिया। 15 मई 2024 को आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद व हाईकोर्ट इलाहाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली । इसके बाद दोनों महिला के गांव में आकर रहने लगे। इसी बीच 20 अगस्त 2024 को उसने कहा कि कुछ जरूरत है, मैं घर जा रहा हूं। इसी के साथ महिला का एटीएम व 10 हजार रुपये लेकर चला गया । 22 अगस्त को महिला को अपने साथ बल्लभगढ़ ले गया । 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां बंधक बनाकर कमरे में रखते हुए मारपीट की गई। महिला ने उसके परिवारीजनों से शिकायत की तो उल्टा उसे पीटा गया । आरोप है कि रोहित ने उसके एटीएम से साढ़े 11 हजार रुपये निकाले और अपने साथ अहमदाबाद ले गया । आरोप है कि वहां भी उससे गर्भ गिराने का दबाव बनाता रहा। 

जैसे- तैसे महिला ने अपने सहेली को फोन करके जानकारी दी, तब जाकर पुलिस की मदद से उसे थाने पहुंचाया । वहां मुकदमा नहीं लिखा, बल्कि उसे फ्लाइट से घर भेज दिया। अब रोहित द्वारा महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। रोहित ने उसकी वीडियो बना रखी हैं। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed