{"_id":"6437071d53f463802107834a","slug":"ask-rinku-near-the-match-we-will-also-see-shyamal-devnath-aligarh-news-c-2-ali1009-91106-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू से मांगो मैच के पास, हम भी देखेंगे : श्यामल देवनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू से मांगो मैच के पास, हम भी देखेंगे : श्यामल देवनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकराम वारिस
अलीगढ़। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के आगरा मंडल के प्रमुख ने केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद से मिलकर उन्हें शाबाशी दी और बोले, रिंकू सिंह का जब फोन आए तो उससे आईपीएल मैच के पांच पास मांग लें। 14 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले केकेआर मैच को देखने आईओसी के अधिकारी जाएंगे।
बुधवार को आगरा मंडल के प्रमुख श्यामल देवनाथ और अलीगढ़ के विपणन अधिकारी रोहित जैन रामघाट रोड स्थित इंडेन गैस गोदाम में बने कर्मचारी क्वार्टर में रह रहे रिंकू सिंह के पिता खानचंद से मिलने आए थे। उन्होंने पहले खानचंद को शाबाशी दी। उसके बाद कहा, जब रिंकू का फोन आए तो उससे पांच पास मांग लें, क्योंकि रिंकू सिंह के मैच को देखने आईओसी के अधिकारी दिल्ली जाएंगे। इस पर खानचंद ने कहा कि वह रिंकू से पास के लिए बात करेंगे। पास मिल पाएगा या नहीं? अगर मिलेगा तो जरूर पास मांग लेंगे। इसके बाद आगरा मंडल के प्रमुख ने कहा कि रिंकू ने अच्छा खेल दिखाया है। उम्मीद है कि ऐसा ही खेलता रहेगा।
अधिकारी के बराबर बैठने पर खुश दिखे खानचंद
आईओसी के आगरा मंडल के प्रमुख श्यामल देवनाथ के बराबर कुर्सी पर गैस सिलिंडर के हॉकर खानचंद बैठे तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना नहीं की थी कि एक बड़े अधिकारी के बराबर कुर्सी पर बैठ सकेंगे। रिंकू सिंह की वजह से यह संभव हो पाया है। वह कहते हैं कि रिंकू उनका अभिमान है और उस पर उन्हें नाज है। रिंकू सिंह जब से लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए हैं, तब से खानचंद बिना वर्दी में थे, क्योंकि वह लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं। आईओसी के आगरा मंडल के प्रमुख के साथ बैठकर खानचंद काफी खुश नजर आए। आगरा मंडल के प्रमुख ने खानचंद को आईओसी के चेयरमैन से पुरस्कार दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
स्टेडियम के पास लगा रिंकू का होर्डिंग्स
अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही रिंकू सिंह ने क्रिकेट खेलना भाइयों के साथ शुरू किया था। स्टेडियम और गैस गोदाम में बने क्वार्टर के बीच करीब पांच सौ मीटर की दूरी है, जहां रिंकू का परिवार रह रहा है। इसी स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर रिंकू सिंह को बधाई का होर्डिंग्स लगा है।
भारतीय टीम की जर्सी के बाद रिंकू पहनेंगे शेरवानी
अलीगढ़। इन दिनों में क्रिकेट जगत में जहां रिंकू सिंह लगातार पांच छक्कों की वजह से सुर्खियाें में हैं। वहीं, अब रिंकू की शादी की बात उठने लगी है, क्योंकि रिंकू से दो बड़े और एक छोटे भाई की शादी हो चुकी है। शादी को लेकर रिंकू की बहन नेहा का कहना है कि फिलहाल भैया का शादी का कोई इरादा नहीं है। जब वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनेंगे, तो शादी की शेरवानी भी पहन लेंगे।