{"_id":"607b2df08ebc3e59021177a5","slug":"ashtami-on-tuesday-and-ram-navami-on-wednesday-city-office-news-ali2613309186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को अष्टमी और बुधवार को मनेगी रामनवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को अष्टमी और बुधवार को मनेगी रामनवमी
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की अष्टमी 20 अप्रैल और श्रीराम नवमी 21 अप्रैल बुधवार को मनाई जाएगी। दोनों दिन श्रद्धालु कन्या लांगुराओं को भोजन कराएंगे। पूजन से एक दिन पहले श्रद्धालु उपवास भी रखेंगे। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।
इस दिन कन्या लांगुरा पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को सोमवार के दिन सप्तमी का उपवास रखना होगा। कन्या-लांगुराओं को भोजन कराने के लिए सुबह 09.05 से दोपहर 01.50 तक चर, लाभ और अमृत के तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। बुधवार को रामनवमी है। इस दिन लांगुराओं का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को मंगलवार को व्रत रखना होगा।
इस दिन सुबह 05.55 से लेकर 09.05 बजे तक लाभ और अमृत के दो मुहूर्त मिलेंगे। वहीं सुबह 10.35 से लेकर 12.20 तक शुभ का चौघड़िया मुहूर्त मिलेगा। इस दौरान व्यापारी वर्ग व रोग दोष से पीड़ित श्रद्धालु कन्या लांगुराओं का पूजन करें। इससे कई प्रकार के दुख समाप्त होंगे।