{"_id":"6ac773e80adb585952072f62","slug":"ashok-vijay-divas-rally-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1085068-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सम्राट अशोक विजय दिवस पर 20 अक्टूबर को निकलेगी धम्म शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सम्राट अशोक विजय दिवस पर 20 अक्टूबर को निकलेगी धम्म शोभायात्रा
विज्ञापन
दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
अलीगढ़। दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला शाखा की ओर से 20 अक्टूबर को सम्राट अशोक विजय दिवस पर धम्म शोभायात्रा और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार शाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी जय सिंह सुमन के आवास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया और सुझाव लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भगवान दास बौद्ध ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जय सिंह सुमन मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक विजय दिवस के महत्व और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर अपने विचार रखे।
इस दौरान पश्चिमांचल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह बौद्ध, प्रदेश कोषाध्यक्ष सौदान सिंह बौद्ध, प्रदेश संगठन पदाधिकारी साहब सिंह, मंडल उपाध्यक्ष महाराज सिंह, जिला महासचिव सुरेश चंद आनंद, महिला शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन गौतम, जिला कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह बौद्ध और महानगर अध्यक्ष नीरज जौहरी बौद्ध सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।