फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asad zuberi got 86th rank in UPSC in third attempt

Aligarh News: तीसरे प्रयास में असद को मिली यूपीएससी में 86वीं रैंक, बनना चाहते है आईएफएस

Wed, 24 May 2023 03:07 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 May 2023 03:07 AM IST
सार

महानगर के फ्रेंड्स कॉलोनी आंबेडकर पार्क सर सैयद नगर के निवासी व एएमयू के सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी कौसर जुबैरी और फसीहा अंजुम के छोटे बेटे असद जुबैरी ने एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2019 में एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक की उपाधि ली।

विज्ञापन
Asad zuberi got 86th rank in UPSC in third attempt
असद जुबैरी आईएएस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा में जब दूसरी बार सफलता नहीं मिली, तो बहुत दुख हुआ था। दुख होना लाजिमी भी था, क्योंकि कई साल से मेहनत कर रहे थे। दुख को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, बल्कि इससे उबर कर फिर तैयारी में जुरे और मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम ने जिंदगी के नये सफर की शुरुआत कर दी। यह कहना है यूपीएससी में 86वीं रैंक लाने वाले असद जुबैरी का।

विज्ञापन


महानगर के फ्रेंड्स कॉलोनी आंबेडकर पार्क सर सैयद नगर के निवासी व एएमयू के सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी कौसर जुबैरी और फसीहा अंजुम के छोटे बेटे असद जुबैरी ने एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2019 में एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक की उपाधि ली। एएमयू के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) से यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने लगे। असद ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा में दूसरी बार साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इससे हताश हो गए, लेकिन हौसला नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


आखिरकार तीसरी बार उन्हें कामयाबी मिल गई। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे समूह में पढ़ाई बांटनी होगी। एक साथ पाठ्यक्रम को देखकर परेशान हो सकते हैं। धैर्य रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलेगी। सफलता के लिए निरंतर तैयारी करते रहें। करंट अफेयर्स जानने के लिए अखबार पढ़ें। उन्होंने कहा कि वह आईएफएस बनना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें ये पसंद है। उनके बड़े भाई फहद जुबैरी का मास्टर डिग्री करने के लिए आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed