{"_id":"67b0f33e1128eff9b20920d9","slug":"as-soon-as-the-collision-took-place-the-woman-fell-from-the-bike-and-came-under-the-truck-and-died-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100997-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टक्कर लगते ही बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टक्कर लगते ही बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आई महिला, मौत
Sun, 16 Feb 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव नगला उदित के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
गांव मुजफ्फरा निवासी कुसुमा देवी (55) पत्नी विद्याराम अपने पति के साथ बाइक से छर्रा के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थीं। गांव नगला उदित पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुसुमा देवी बाइक से उछलकर नीचे गिरीं और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसा होते ही ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। भागकर पहुंचे आसपास के लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका अपने पीछे पति सहित एक विवाहित बेटे व परिजन को रोता छोड़ गई हैं।