फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Artificial insemination will produce 90 percent of the calf

कृत्रिम गर्भाधान से पैदा होंगी 90 प्रतिशत बछिया

Fri, 22 Sep 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 22 Sep 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Artificial insemination will produce 90 percent of the calf
पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल। - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान से 90 प्रतिशत बछिया पैदा हाेंगी। बरेली में भ्रूण का प्रत्यारोपण शुरू करेंगे। प्रदेश के तीन जिलों लखीमपुर खीरी, इटावा एवं बाराबंकी में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय के निकट स्थित सर्किट हाउस में प्रो. बघेल ने पत्रकारों से कहा कि नई तकनीक से श्वेत क्रांति होने वाली है। कृषि में बैलों की उपयोगिता धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। कृत्रिम गर्भाधान से बछिया पैदा होने से इस समस्या का भी समाधान होगा। जर्सी युग समाप्त हो रहा है। सेक्स सेल्टोस के माध्यम से अच्छी गायें पैदा हाेंगी। देशी नस्लों की गायों को सुधारा जाएगा। 
विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने कहा कि कहीं-कहीं किसान फसल बचाने के लिए खतरनाक ब्लेड युक्त तार लगा रहे हैं। ऐसा करना गाय को मारने के प्रयास के समान है। हम कोशिश करेंगे कि इस पर कानून बनाएं। झटके वाले तार से पशुओं को ज्यादा नुकसान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारागाह पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के कारण समस्या पैदा हुई है। जल्द ही सभी जिलाधिकारियों को लिखेंगे। वह चारागाहों को अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे। भूमाफिया स्क्वायड इसीलिए ही बनाया गया है। मनरेगा से चारागाह का निर्माण कार्य होगा। शहरों में घूमने वाले आवारा पशुओं को लेकर भी सरकार चिंतित है और इनका इंतजाम किया जाएगा। गौशाला जवाबदेही है संपत्ति नहीं। इसलिए गौशाला सरकारी अनुदान के भरोसे न खोलें। गौ सेवा आयोग का बजट सात करोड़ है। प्रदेश में 492 पंजीकृत गौशाला हैं। संसाधन सीमित है। 

स्लाटरिंग के पहले नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आदमी के स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं है। एक भैंस को करीब 1600 लोग खाएंगे। भैंस बीमार हुई तो सभी बीमार होंगे। अवैध बूचड़खाने को पनपने नहीं दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद इसमें व्यापक सुधार हुआ है। भविष्य में और काम होंगे। बदबू रोकने के लिए नगर विकास विभाग को आगे आना होगा। 

प्रो. बघेल ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि गोमूत्र कैंसर के उपचार में सहायक है। किसानों को इस बात को समझना चाहिए। जो गाय दूध नहीं दे रहीं, उनका गोमूत्र एवं गोबर बेचकर आर्थिक उपार्जन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed