फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   arrest in rape case

चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

Mon, 24 Jun 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
arrest in rape case
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

थाना क्वार्सी क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका डाक्टरी परीक्षण करा जेल भेज दिया है। एसपी सिटी अभिषेक ने रविवार को अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि थाना क्वार्सी क्षेत्र निवासी एक चार वर्षीय मासूम बुधवार को अपने पड़ोसी की छत पर अन्य दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक अन्य युवक छत पर आ गया। उसने मासूम को अपनी बातों में लगा लिया और छत पर बने अट्टे में ले गया। जहां मौका पाकर उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को मासूम ने इस बात का खुलासा किया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को घेर कर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मासूम का डाक्टरी मुआयना कराया। वहीं आरोपी युवक का भी डाक्टरी मुआयना कराया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फहीम हसन निवासी क्वार्सी क्षेत्र बताया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए रविवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म के दो मामलों में तीन को भेजा जेल
थाना क्वार्सी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे संजमन उर्फ छैला निवासी ससहमा बिहार हाल निवासी चामड़ वाली गली धौर्रा माफी व अभियुक्त अली हसन निवासी धौर्रा माफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक दूसरे मामले में वांछित चल रहे लवकुश निवासी नगाइच पाड़ा थाना अतरौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed