फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrangements in Aligarh city on Eid

Eid: अलीगढ़ शहर नौ सेक्टरों में बांटा, ड्रोन कैमरों से निगरानी, घर जाने की मारामारी, ट्रेनें फुल

Sun, 30 Mar 2025 12:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

नवरात्र और ईद के चलते 29 मार्च को ट्रेनों और बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में सीट तो दूर चढ़ने-उतरने के लिए भी धक्कामुक्की होती रही। 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं और 31 मार्च को ईद है।

विज्ञापन
Arrangements in Aligarh city on Eid
ईदगाह का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी एडीएम सिटी व एसपी सिटी - फोटो : प्रशासन

विस्तार

ईद कल 31 मार्च की है, इसको लेकर अलीगढ़ शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर को नौ सेक्टरों में बांट कर दो पालियों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। देहात के 13 थाना क्षेत्रों को संवेदनशील मानकर उनमें मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि शहर में 9 सेक्टर बनाए गए हैं। दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। 

विज्ञापन


इधर, डीएम संजीव रंजन व एसएसपी संजीव सुमन ने 29 मार्च को अधिकारियों संग ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं व पीस कमेटी की बैठक की। सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़े जाने को लेकर बातचीत हुई। यह भी तय किया गया कि ईद से एक दिन पहले ईदगाह के अलावा अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ता के जरिये चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा साफ सफाई के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं जानवरों को रोकने के इरादे से जाल आदि भी लगवाए जाएंगे। इधर, जिले के देहात क्षेत्र में भी 13 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो हर घटना पर पैनी नजर रखेंगे। एडीएम सिटी व एसपी सिटी ने बताया कि ईद का त्योहार सकुशल निपटे, इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान सभी जगह शांति समिति की बैठकें भी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर घर जाने की मारामारी, ट्रेनें फुल

नवरात्र और ईद के चलते 29 मार्च को ट्रेनों और बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में सीट तो दूर चढ़ने-उतरने के लिए भी धक्कामुक्की होती रही। 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं और 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

त्योहार मनाने के लिए सभी घर जा रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली-कानपुर जाने वालों की है। अलीगढ़ से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के ऊपर पहुंच गई। स्लीपर के अलावा वातानुकूलित कोच की भी अधिकांश सीटें रिजर्व हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र और ईद के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

रोजा... इफ्तार... सहरी
29वां रोजा इफ्तार
30 मार्च
सुन्नी 6:36 शाम
शिया 6:44 शाम
30 रोजा सहरी
31 मार्च
सुन्नी 4:46 सुबह
शिया 4:44 सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed