{"_id":"5d1a13548ebc3e3ca568c097","slug":"aparajita-students-took-oath-never-hopless-in-life-aligarh-news-ali207206523","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने जिंदगी में कभी हार न मानने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने जिंदगी में कभी हार न मानने की शपथ ली
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करती छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाराम कन्या इंटर कालेज में सोमवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन विद्यालय आने वाली छात्राओं का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सभी छात्राओं ने शपथ ली कि वह जिंदगी में कभी हार नहीं मानेंगी। अपनी आवाज को कभी दबाकर नहीं रखेंगी। चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलेंगी।
पुरातन छात्र समिति व डीआईओएस, एडीआईओएस व प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह ने फूल देकर छात्राओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो बहरे बन जाओ। बहरे का मतलब अपनी आलोचना किसी के मुंह से मत सुनो। एकाग्र मन चित्त से पढ़ाई करें और अच्छे नंबर लाएं। कभी भी अपनी आवाज को दबाकर न रखें।
मन के विचारों को खुलकर बाहर आने दें। एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि छात्राओं को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहना चाहिए। यदि सभी जिज्ञासु बनेंगी तो भविष्य में सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने बालिका सुरक्षा को लेकर भी अपना संबोधन दिया। प्रधानाचार्या इंदु सिंह ने कहा कि छात्राओं की झिझक खोलने के लिए अलग से कक्षाएं चलाई जाएंगी। इस दौरान प्रदीप के गुप्त, पीयूष बंसल, यतीश गुप्ता, डॉ. लवनीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

टीकाराम इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईओएस डॉ. ध?- फोटो : CITY OFFICE

टीकाराम इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता व पुरातन छात्र समिति द्वारा स्कूल खुलने पर छात्राओं क?- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन