{"_id":"679f132191a135ae1a0efb14","slug":"anti-corruption-team-caught-jiledar-of-irrigation-department-red-handed-taking-bribe-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिलेदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, एंटी करप्शन टीम ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिलेदार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, एंटी करप्शन टीम ने दी तहरीर
Sun, 02 Feb 2025 12:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:10 PM IST
सार
शिकायत के अनुसार उसे सिंचाई विभाग की ओर से पिछले दिनों एक फर्जी नोटिस मिला। जिसमें असनेता के पास माइनर तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की चेतावनी थी। नोटिस मिलने के बाद खुद जिलेदार देवेेंद्र उनके पास आकर पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। कहा कि मसला निस्तारित हो जाएगा।
विज्ञापन
रिश्वत केस में सीबीआई की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन टीम ने 1 फरवरी देर शाम एक जिलेदार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खैर रोड से गिरफ्तारी के बाद देर रात बन्नादेवी थाने में लिखा पढ़ी की तैयारी होती रही। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एंटी करप्शन थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार उन्हें खैर रोड जलालपुर के एक कास्मेटिक व कपड़ा दुकान संचालक किसान ने लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसे सिंचाई विभाग की ओर से पिछले दिनों एक फर्जी नोटिस मिला। जिसमें असनेता के पास माइनर तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की चेतावनी थी। नोटिस मिलने के बाद खुद जिलेदार देवेेंद्र उनके पास आकर पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। कहा कि मसला निस्तारित हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी शिकायत पर टीम ने घेराबंदी कर शनिवार देर शाम आरोपी को किसान की दुकान से रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ के लिए बन्नादेवी थाने लाया गया। जहां देर रात मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ने सिंचाई कर्मी को पकड़ा है, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया हो रही है।
विज्ञापन