{"_id":"6799fa756000b4e5af08e92f","slug":"anti-corruption-bureau-arrested-a-municipal-worker-in-aligarh-recovered-a-bundle-of-notes-worth-50-thousand-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार, 50 हजार की नोटों की गड्डी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार, 50 हजार की नोटों की गड्डी बरामद
Wed, 29 Jan 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Jan 2025 03:22 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने हाथरस नगर पालिका कार्यालय के बाहर और ब्रिज के नीचे चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार को पकड़ लिया। महेश कुमार के पास से नोटों की गड्डी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका हाथरस में तैनात स्वच्छता निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अचानक हुई कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि स्वच्छता अभियान से जुड़े एक ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने पालिका कार्यालय के बाहर और ब्रिज के नीचे चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महेश कुमार के पास से नोटों की गड्डी बरामद की गई है। रकम 50 हजार बताई जा रही है। इससे पहले कुछ सोच समझ पाए टीम ने महेश कुमार को गाड़ी में बैठा लिया। टीम द्वारा हाथरस गेट थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन