{"_id":"5f8259d6c64fbf3bbc33de79","slug":"another-video-of-daughter-s-burning-pyre-is-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की चिता जलाने का एक और वीडियो वायरल, निलंबित कोतवाल कहते दिखे- आरोपी पक्ष आता तो उनकी भी मदद करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया की चिता जलाने का एक और वीडियो वायरल, निलंबित कोतवाल कहते दिखे- आरोपी पक्ष आता तो उनकी भी मदद करते
Sun, 11 Oct 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के प्रकरण में रोजाना नए वीडियो सामने आ रहे हैं और नई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब एक वीडियो में पुलिस द्वारा बिटिया के शव को जलाना दिखाया गया है। वहीं तत्कालीन कोतवाल की तरफ से भी यह खबर चल रही है कि वह कह रहे हैं कि यदि आरोपी पक्ष उनके पास आता तो उस उसके समर्थन में कार्रवाई करते।
विज्ञापन
बिटिया के परिजनों की बिना सहमति के पुलिस ने उसके शव का अंतिम संस्कार 29 सितंबर की रात्रि को कर दिया था। अब इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी शव को चिता पर रखकर इस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला रहे हैं। हालांकि इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने भी एक वीडियो जारी किया था और यह कहा था कि परिजनों की सहमति से ही रात्रि में शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
इसमें पुलिस के साथ कुछ लोग भी दिख रहे थे, जिसमें प्रशासन इन्हें बिटिया के परिजन बता रहा था। वैसे बिटिया के परिजनों का कहना था कि दाह संस्कार में कोई भी उनका परिजन शामिल नहीं हुआ था। वहीं सोशल मीडिया पर एक और रिपोर्ट वायरल हुई है। इसमें तत्कालीन कोतवाल चंदपा डीके वर्मा के अनुसार यह कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष उनसे मिलता तो वह उसकी पूरी मदद करते।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि तत्कालीन कोतवाल ने यह कहा है कि वह दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ना चाहते थे, क्योंकि इस मामले में शुरुआती बयान में केवल मारपीट की बात सामने आई थी। इसमें कोतवाल के हवाले से यह भी कहा गया है कि यदि आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी होती तो वह उसकी भी मदद करते।