फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another arrested for killing Valmiki youth in Sarai Mishra

सराय मिस्र में वाल्मीकि युवक की हत्या में एक और गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Another arrested for killing Valmiki youth in Sarai Mishra
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के सराय मिस्र में मंगलवार की रात हुई वाल्मीकि युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुख्य आरोपी शंकर का भाई है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार सराय मिस्र में 27 अक्तूबर को वाल्मीकि व कोरी समाज के युवकों में हुए झगड़े में वाल्मीकि समाज के युवक शक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्या में शंकर, वीरपाल, बंटी, श्यामबाबू, चउआ, राजकुमार, भोला व दीपू नामजद किए गए थे। शंकर को पुलिस ने पहले ही दिन दबोच लिया था। इसके अलावा श्यामबाबू को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्या के बाद प्रतिशोध में लोगों ने आरोपियों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ व आगजनी तक की थी। इसे लेकर कई दिन तक इलाके में तनाव रहा था, जिसे देखते हुए आज भी इलाके में पुलिस तैनात है। वहीं थाना पुलिस स्तर से लगातार दोनों पक्षों में संवाद कायम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे मुख्य आरोपी ने वीरपाल ने किया कोर्ट में समर्पण
अलीगढ़। सराय मिस्र में वाल्मीकि युवक शक्ति की हत्या के नामजद आरोपियों में अभी तक पुलिस तमाम प्रयास के बाद दो आरोपी पकड़ सकी है। पहला आरोपी पहले ही दिन दबोच लिया गया था, जबकि मौके पर मौजूद दूसरे मुख्य आरोपी वीरपाल सहित अन्य फरार थे। इनमें से एक नामजद को मंगलवार की दोपहर में दबोचा गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी औपचारिकताओं में व्यस्त रही। इसी बीच दूसरे मुख्य आरोपी वीरपाल ने दोपहर में सीजेएम न्यायालय में समर्पण कर दिया। सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। वीरपाल व पहले जेल भेजे गए शंकर पर मुख्य रूप से गोली मारने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed