फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Annual examinations will be held in basic schools from March 22

अलीगढ़ : बेसिक स्कूलों में 22 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations will be held in basic schools from March 22
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सत्य प्रकाश के निर्देश पर जनपद में बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। जबकि 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा एवं प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन

बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि 11 मार्च को समय सारिणी सभी प्रधानाध्यापकों को भेज दी गई है। 13 मार्च तक जनपद स्तर पर कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के प्रश्नपत्रों का निर्माण किया जाएगा। 16 मार्च तक जनपद स्तर पर प्रश्नपत्रों का मुद्रण करा लिया जाएगा। 21 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रश्नपत्रों का विद्यालयों पर वितरण किया जाएगा। 22 मार्च से लेकर 27 मार्च तक सभी वार्षिक परीक्षाएं संपादित होंगी। 28 मार्च से लेकर 30 मार्च तक मूल्यांकन करते हुए परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। जिसका वितरण 31 मार्च को किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed