{"_id":"61d0b4566b372129a746fe66","slug":"annual-conference-of-lekhpal-sangh-held-in-krishnajali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कृष्णांजलि में लेखपाल संघ का हुआ वार्षिक सम्मेलऩ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कृष्णांजलि में लेखपाल संघ का हुआ वार्षिक सम्मेलऩ
Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय ओद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शनिवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में उत्तर-प्रदेश लेखपाल संघ का वार्षिक सम्मेलन हुआ। उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा पड़ोसी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल, उप जिलाधिकारी कोल संजीव ओझा, तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्र पाल ने भाग लिया। सम्मेलन में संघ के जिला मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने लेखपालों की समस्याओं से संबंधित प्रस्तावों, ग्राम आबादी में स्वामित्व सर्वेक्षण कार्य से संबंधित प्रदेश शासन की अधिसूचना, शासनादेश के अनुसार सर्वे टीम में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी को अनिवार्य रूप से सम्मलित किए जाने की मांग रखी।
वक्ताओं ने तहसीलों में प्रभारी राजस्व निरीक्षक का कार्य कर रहे लेखपालों को हटाए जाने, चिकित्सा अवकाश की अवधि में लेखपालों को वेतन भुगतान बंद न किए जाने, सेवा संबंधी मांगों व उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन
अध्यक्षता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष साहब सिंह व संचालन जिला मंत्री ध्यान प्रकाश तिवारी ने किया। सम्मेलन में जिले की कोल, गभाना, खैर, इगलास व अतरौली तहसील के समस्त लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।