{"_id":"65c255d08a3d0c2ccc072f3d","slug":"announcement-of-reward-for-cutting-rambhadracharya-neck-and-gouging-out-his-eyes-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rambhadracharya: स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक बातें बोलने वाले का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rambhadracharya: स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक बातें बोलने वाले का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 06 Feb 2024 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:58 PM IST
सार
युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक बातें कह रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो वायरल कर स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करने वाले युवक पर थाना बरला पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी युवक गांव फुसावली का रहने वाला डेविड जाट पुत्र सत्यवीर सिंह है। 6 फरवरी को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है, जो भी स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटकर लाएगा, उसे दो लाख और आंखें फोड़ने पर तीन लाख रुपये अपने पास से देगा। वीडियो वायरल होने लोग उसे एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
युवक नोएडा में किसी कंपनी में काम करता है। पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार रामगोपाल की तहरीर पर थाने पर मामला दर्ज किया। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि पोस्ट वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन