फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal lovers took out a peace march in Aligarh

Aligarh News: पशु प्रेमियों ने निकला शांति मार्च, कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने का किया विरोध

Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
सार

मार्च में शामिल पशु प्रेमियों ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने और शेल्टर होम में रखने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह आदेश पशुओं के जीवन के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन
Animal lovers took out a peace march in Aligarh
पशु प्रेमियों ने निकाला शांति मार्च - फोटो : स्वयं

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में सामुदायिक कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम में बंद करने के खिलाफ देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच 17 अगस्त को शहर में भी पशु प्रेमियों ने मार्च निकाला। वी आर एनिमल लवर के बैनर तले निकाले गए मार्च में पशु प्रेमी और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

विज्ञापन


मार्च में शामिल पशु प्रेमियों ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने और शेल्टर होम में रखने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह आदेश पशुओं के जीवन के लिए खतरा बन सकता है। अटल चाैक से शांति मार्च स्टेट बैंक, घंटाघर से होते हुए वापस सेंटर प्वाइंट पर आकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि स्वान के लिए शेल्टर होम बनाने पर बिजली, भोजन, केयरटेकर समेत सब व्यवस्थाएं, इलाज आदि पर हर माह अरबों रुपये का खर्चा आएगा। यह सरकार पर एक तरह से अतिरिक्त भार होगा। यदि इनकी नसबंदी और रेबीज टीकाकरण, भोजन, पानी की व्यवस्था निश्चित कर दी जाए तो इन समस्याओं का समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति मार्च
शांति मार्च में अखिल भारतीय करणी सेना, गोरक्षा दल, क्षत्रिय महासभा, जीव दया फाउंडेशन, मानव उपकार संस्था, पंकज मोचन समूह, जस्टिस फॉर पॉज, दा अलीगढ़ डॉग वेलफेयर, आर वी केयर फाउंडेशन, हिंदू युवा वाहिनी, स्ट्रे एनिमल लवर, रुद्र सेना, भारतीय किसान यूनियन, हैंड्स फॉर हेल्प, रोटी बैंक आदि संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed