फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An innocent child fell from the roof after being threatened by monkeys, his condition is critica

Aligarh News: बंदरों की घुड़की पर छत से गिरा मासूम, हालत गंभीर

Wed, 18 Dec 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell from the roof after being threatened by monkeys, his condition is critica
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बंदरों का झुंड एक मकान की छत पर पहुंच गया। छत पर खेल रहे पांच साल के मासूम को बंदरों ने घुड़की दी तो वह घबराकर भागा, जिससे छत से नीचे सड़क पर गिर गया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन




आंबेडकर चौक निवासी अनिल कुमार के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर पर काम कर रही थीं। पांच साल का पुत्र विकास अकेले ही छत पर खेलने के लिए चला गया। इसी दौरान छत पर बंदर आ गए। बंदरों ने विकास को देखकर घुड़की दी तो वह चिल्लाते हुए भागा। इसी में छत के एक ओर से सीधे नीचे गली में जा गिरा। नीचे सीसी सड़क थी।
विज्ञापन




उसके गिरते ही दौड़कर लोगों ने उठाया। आवाज सुनकर परिजन भी भागकर पहुंचे। विकास के सिर और नाक से खून निकल रहा था। इस पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम तक उसके सिर का सीटी स्कैन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजाना 10 से 15 लोगों को काट रहे बंदर
गभाना। कस्बे सहित क्षेत्र में बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। सड़कों पर आते-जाते बंदर लोगों पर हमला कर काट रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट के अनुसार रोजाना लगभग 50 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। इनमें 10 से 15 लोग बंदर के काटने या हमला कर पंजे से नोचने के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed