{"_id":"67d9d2612ccb4e1843064ac9","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-the-roof-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102199-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छत से गिरकर बुजुर्ग की गई जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छत से गिरकर बुजुर्ग की गई जान, परिवार में छाया मातम
Wed, 19 Mar 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:36 AM IST
सार
किसान तोताराम रात में घर की छत पर सोए थे। देर रात नींद में वह किसी काम से उठे तभी छत से नीचे सड़क पर गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक तोताराम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव कासिमपुर गदाईपुर में 17 मार्च की रात एक बुजुर्ग नींद में छत से गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी तोताराम (60) किसान थे। 17 मार्च की रात वह घर की छत पर सोए थे। देर रात नींद में वह किसी काम से उठे तभी छत से नीचे सड़क पर गिर गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिला पंचायत सदस्य प्रवेशवती देवी, डॉ. रवेंद्रपाल ने परिजन से मिलकर ढाढ़स बंधाया। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन