फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU will appear in tomorrow 'Alif'

कल एएमयू में दिखाई जाएगी ‘अलिफ़’

Wed, 16 Nov 2016 01:38 AM IST
Amar UJala, Aligarh
Amar UJala, Aligarh Updated Wed, 16 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
चर्चित फिल्मकार ज़ैग़म इमाम की आने वाली फीचर फिल्म ‘अलिफ़’ की विशेष स्क्रीनिंग बृहस्पतिवार को एएमयू के कैनेडी ऑडिटोरियम में की जाएगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी फिल्म क्लब के सेक्रेटरी शावेज़ खान ने बताया कि इस मौके पर फिल्मकार जैगम इमाम खुद भी मौजूद रहेंगे और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। अलिफ  मदरसे में पढ़ने वाले एक बच्चे की कहानी है जिसके जीवन का उद्देश्य डॉक्टर बनना है।
इस फिल्म की विशेषता ये है कि इसमें मशहूर फिल्म कलाकार जया बच्चन ने अपनी आवाज दी है, जबकि मुख्य भूमिका में फिल्म स्टार शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम हैं। 
विज्ञापन

जैगम इमाम इससे पहले हिंदू-मुस्लिम एकता से जुड़ी फिल्म दोजख इन सर्च ऑफ  हेवेन का निर्माण कर चुके हैं, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में काफी सराहना मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक विशेष समारोह में फिल्म को पुरस्कार दिया, जबकि महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट करके निर्देशक को बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए बधाई दी थी।
जैगम इमाम की दूसरी फिल्म अलिफ  को हाल ही में बाइस्कोप ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एक्टर से जुड़ा अवार्ड मिला है।
शुक्रवार को ये फिल्म आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में चल रहे इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ  क्वींसलैंड में भी दिखाई जा रही है। फिल्म निर्देशक बनने से पहले ज़ैग़म इमाम ने एक पत्रकार के तौर पर लंबे समय तक काम किया है और अमर उजाला के साथ-साथ आज तक जैसे न्यूज चैनलों को अपनी सेवाएं दी हैं। 
उन्होंने हिंदी में दो उपन्यासों दोजख और मैं मुहब्बत की रचना भी है जिसे साहित्य के क्षेत्र में काफी सराहा गया है।
अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए जैगम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एएमयू में उनकी फिल्म पसंद की जाएगी। विश्वविद्यालयों में अपनी फिल्म के प्रदर्शन का मकसद पूछे जाने पर उनका कहना था कि ये फिल्म शिक्षा से जुड़ी है, इसलिए उनका मकसद इसे ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंचाना है।

उन्होंने ये भी कहा कि सकारात्मक और संदेश परक सिनेमा की देश को बहुत जरूरत है। सिनेमा पत्रकारिता की तरह की बड़ा माध्यम है जिससे समाज की सच्चाई को सामने लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed