फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU VC Prof. race . Tariq claimed strong

एएमयू कुलपति की दौड़ में प्रो. तारिक का दावा मजबूत

Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
AMU VC Prof. race . Tariq claimed strong
एएमयू
 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में नए कुलपति की दौड़ में प्रो. तारिक मंसूर सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। शनिवार को हुई ईसी की विशेष बैठक में जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर को मौजूद सभी 22 ईसी सदस्यों ने मत देकर शीर्ष पर रखा है। हालांकि नए कुलपति के पैनल में जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के जनरल सेक्रेटरी प्रो. फुरकान कमर, हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एहतेशाम हसनैन, उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी एवं एएमयू के सह कुलपति सैयद अहमद अली के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

नए वीसी की नियुक्ति के लिए अमर उजाला का अनुमान सौ प्रतिशत साबित हुआ। अमर उजाला के 2 अप्रैल के अंक में नए कुलपति के पैनल से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी। पैनल में वहीं नाम शामिल हुए, जिनका अनुमान अमर उजाला द्वारा लगाया गया था। शनिवार को प्रशासनिक ब्लाक में आयोजित ईसी की विशेष बैठक में कुल 27 में से 23 ने मतदान किया। एक मत अवैध घोषित कर दिया गया, जबकि जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तारिक मंसूर को मौजूद सभी 22 ईसी सदस्यों ने मत देकर शीर्ष पर रखा।
विज्ञापन

डॉ. एहतेशाम हसनैन आए जरूर, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से खुद को दूर रखा। इससे पूर्व ईसी की बैठक में कुल 24 नामों पर विचार किया गया। इनमें से नौ व्यक्तियों का चयन कर मतदान कराया गया। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली के प्रो. मुशाहिद हुसैन को 12, प्रो. अख्तारूल वासे को 5, पूर्व कुलपति (मध्य प्रदेश) प्रो. मुजाहिर किदवई को 3 एवं जौहर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लुकमान खान को 2 मत मिले। एएमयू पीआरओ सलाहकार डॉ. राहत अबरार ने बताया कि ईसी के पैनल को संस्तुति के लिए एएमयू कोर्ट में भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय स्टेट्यूट्स के अंतर्गत नए कुलपति का चयन विश्वविद्यालय के विजीटर द्वारा एएमयू कोर्ट द्वारा प्रस्तावित कम से कम तीन नामों के पैनल से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed