फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Temporary employees get happiness or disappointment on January 20

AMU: 20 जनवरी को अस्थायी कर्मचारियों के लिए मिल सकती है खुशी या मायूसी, आ सकता है फंड

Mon, 09 Jan 2023 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 06:20 PM IST
सार

एएमयू के 1559 अस्थायी कर्मचारियों के लिए  20 जनवरी महत्वपूर्ण रहेगी। इस दिन या तो खुशी मिलेगी या मायूसी। इस दिन सैलरी के लिए फंड आने की उम्मीद है। इन कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। 

विज्ञापन
AMU Temporary employees get happiness or disappointment on January 20
एएमयू के अस्थायी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों के हालात पर इसी इदारे के पूर्व छात्र और शायर जज्बी का यह शेर ‘ जब जेब में पैसे बचते हैं, जब पेट में रोटी होती है, उस वक्त ये जर्रा हीरा है, उस वक्त ये शबनम मोती है’ सौ आने सच साबित हो रहा है। इन दिनों अस्थायी कर्मचारियों की जेब में न तो पैसे हैं और न ही रोटी है।

विज्ञापन


दिसंबर में इन कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है। इन सबके बीच 20 जनवरी को कर्मचारियों को खुशी या मायूसी मिल सकती है। इस दिन यूजीसी, मंत्रालय और फंडिंग एजेंसी से फंड आ सकता है। 
विज्ञापन


1559 कर्मचारियों को दिसंबर की तनख्वाह नहीं मिली है, जबकि आज जनवरी महीने की 9 तारीख है। उन्हें राशन, दूध, दवा, फीस और ईएमआई की चिंता खाई जा रही है। कर्मचारियों को कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। शुक्रवार को तनख्वाह के लिए कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग में एकजुटता का प्रदर्शन किया था। इसके बाद जुलूस की शक्ल में इन कर्मचारियों ने वीसी लॉज का घेराव करके नारेबाजी भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने दिसंबर महीने की तनख्वाह देने और उन्हें स्थायी कर्मचारी के लिए प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। पहले इन कर्मचारियों ने सेवा विस्तार के लिए 30 व 31 दिसंबर को प्रदर्शन किया था, क्योंकि इनकी सेवाएं 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थीं। इसके बाद छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया, लेकिन अभी तक तनख्वाह नहीं मिली है। 

विवि के सूत्रों के अनुसार, 20 जनवरी तक फंड आ सकता है। दैनिक और अस्थायी कर्मचारियों की महीने की तनख्वाह हर महीने करीब 12 करोड़ रुपये बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed