फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Students make a rikshow, which pulled in water

कमाल का है पानी में चलने वाला रिक्शा

Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
कौशल कुमार ओझा
कौशल कुमार ओझा Updated Wed, 10 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
कमाल का है पानी में चलने वाला रिक्शा
विज्ञापन

कौशल कुमार ओझा
अलीगढ़। एएमयू पालीटेक्निक के छात्रों ने कमाल का रिक्शा तैयार किया है। यह रिक्शा जमीन के साथ-साथ पानी में भी चल सकता है। 8 महीने की मेहनत के बाद रिक्शा तैयार कर लिया गया है। अब एएमयू स्वीमिंग पूल में ट्रायल की तैयारी है। यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक मेकेनिकल फाइनल ईयर के छात्रों के ग्रुप ‘दी मैकेंज’ ने शिक्षक यूनुस खान के निर्देशन में इसे तैयार किया है। इसकी डिजाइनिंग एवं निर्माण छात्रों ने ही किया है। इसके निचले हिस्से में फ्लोटर (पीवीसी पाइप) लगाया गए हैं, ताकि वह रिक्शे को पानी में डूबने न दे। पानी के जहाज की तरह पानी को काटने तथा दिशा देने के लिए प्रोपेलर लगा है। तीन पहिये वाले रिक्शे के अगले पहिया को कवर्ड किया गया है ताकि मन माफिक दिशा दी जा सके। रिक्शा पूरी तरह एल्युमुनियम से निर्मित है और इसका वजन करीब 35 किलोग्राम है। चालक को पानी के छींटों से बचाने के लिए प्रोपेलर के ऊपर के एरिया को कवर्ड कर दिया गया है। दी मैकेंज के सदस्य शुभम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह रिक्शा मैन पॉवर वेस्ड है। इसमें पेट्रोल-डीजल आदि का उपयोग नहीं होने से इको फ्रेंडली है। बाढ़ वाले क्षेत्र में यह रिक्शा बेहद कारगर भूमिका अदा कर सकता है। टीम में जायद, नदीम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed