फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu Students are receiving threatening messages on WhatsApp Against of Exam

एएमयू खुलने से पहले छात्रों को व्हाट्सएप पर मिल रहे धमकी भरे मैसेज, परीक्षा देने से किया जा रहा मना

Wed, 08 Jan 2020 07:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Amu Students are receiving threatening  messages on WhatsApp Against of Exam
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यूनिवर्सिटी को अवकाश के बाद खोलने की घोषणा के बाद विरोध के तौर पर छात्रों को धमकाया जा रहा है कि जब तक कुलपति और रजिस्ट्रार इस्तीफा नहीं देते तब तक कोई परीक्षा नहीं देगा। इस तरह की बातें व्हाट्सएप ग्रुप में चैट के रूप में चल रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि एएमयू प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया की इन बातों को अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। हमें अपने छात्रों पर पूरा भरोसा है।
13 जनवरी को एएमयू को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। पहले चरण में फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, यूनानी मेडिसिन, जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को खोला जाएगा। इन संकायों के छात्रों की अगर कोई परीक्षा छूटी है तो वह 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रों को धमकाया जा रहा है कि जब तक कुलपति और रजिस्ट्रार इस्तीफा नहीं देंगे तब तक कोई परीक्षा नहीं देगा।
विज्ञापन

इस पर दूसरे ने लिखा कि अगर कोई गया तो। इसके बाद फिर से लिखा जाता है कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। चैट में एक ने लिखा कि क्या यह धमकी है? इस पर लिखा जाता है कि वार्निंग समझ लो या जो समझो इस बार साथ नहीं दिया तो अगली बार पेपर देने के लायक नहीं रहोगे। इस तरह की चैट से छात्रों के बीच में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें चलती हैं। उन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है। हमें अपने छात्रों पर पूरा भरोसा है। ज्यादातर छात्र पढ़ने वाले हैं। वह नहीं चाहेंगे कि उनका साल खराब हो। जिसका प्रभाव उनके कैरियर पर पड़े। छात्र ऐसे किसी भी अराजक तत्वों के बहकावे में नहीं आएंगे जो चाहते हैं कि कैंपस का माहौल खराब हो।
- प्रो. अफीफउल्लाह, प्रोक्टर, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed