{"_id":"67a1fd5c0e9cd2845c069ae0","slug":"amu-student-leader-naila-saeed-contesting-canada-mla-election-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कनाडा की राजनीति में दम दिखा रहीं एएमयू की छात्र नेता नायला, लड़ रहीं एमएलए का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कनाडा की राजनीति में दम दिखा रहीं एएमयू की छात्र नेता नायला, लड़ रहीं एमएलए का चुनाव
Tue, 04 Feb 2025 05:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:13 PM IST
सार
मुज्जफरनगर के पुरकाजी की रहने वालीं नायला सईद वर्ष 1994-95 में वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष रहीं हैं। वह एनएसएस की प्रभारी भी रहीं हैं।
विज्ञापन
नायला सईद
- फोटो : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं नायला सईद अब कनाडा में एमएलए का चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व मंत्री सईदुज्जमा की बेटी हैं। कनाडा में रह रहे यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र-छात्राएं उनके समर्थन में उतर आई हैं। वर्तमान में वह नॉर्थ अमेरिका की एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन की सचिव हैं।
विज्ञापन
कनाडा के ऑरोरा ओक रिजेस-रिचमंड हिल चुनाव क्षेत्र से नायला किस्मत आजमा रही हैं। वहां 27 फरवरी को मतदान होगा। नायला को जिताने के लिए उनके समर्थन के लिए कनाडा में अपने सगे-संबंधियों को भारत में रह रहे लोग फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुज्जफरनगर के पुरकाजी की रहने वालीं नायला सईद वर्ष 1994-95 में वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष रहीं हैं। वह एनएसएस की प्रभारी भी रहीं हैं। यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र व अमूबा लखनऊ के अध्यक्ष एसएम शोएब ने बताया कि एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन लखनऊ की सचिव शहला हक की बड़ी बहन नायला की शादी 1997 में ईं. असद आलम से हुई थी। इसके बाद वह पति के साथ कनाडा चली गईं। वह वर्ष 2013-2017 तक एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन कनाडा की अध्यक्ष रहीं हैं।
विज्ञापन