फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU's art gallery deserted

कोरोना : एएमयू की आर्ट गैलरी रही वीरान

Fri, 16 Apr 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
AMU's art gallery deserted
दीपक शर्मा
विज्ञापन

कला दिवस पर कलाकारों और कला प्रेमियों से गुलजार रहने वाला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का फाइन आर्ट डिपार्टमेंट और मूसा डाकरी म्यूजियम वीरान पड़ा है। ऐसी स्थिति विश्वविद्यालय के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार सामने आई है। हालांकि, गत वर्ष कुछ कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों की वर्चुअल प्रदर्शनी आयोजित की थी।
तीन दशकों तक एएमयू तराने की धुन पर देश और दुनिया के विशिष्ट मेहमानों को लुभाने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संगीतकार जॉनी फास्टर खामोशी के साथ विश्वविद्यालय से विदा हो गए। महामारी के चलते उनके सेवानिवृत्त होने पर किसी प्रकार का खास आयोजन भी नहीं हो सका। जॉनी फॉस्टर कहते हैं विश्वविद्यालय में उनका सफर यादगार और बहुत शानदार रहा है। प्रत्येक वर्ष कला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन होते थे, लेकिन इस बार समय और परिस्थितियां कुछ ऐसी है कि हम सभी लोग विवश हैं।
विज्ञापन

कलाकारों ने खोई हुई सभ्यता को फिर से जीवित किया
करतारपुर कॉरिडोर में अपनी चित्रकारी प्रदर्शित करने वाले चित्रकार शिवाशीष शर्मा कहते हैं कि प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्डो द विंसी, जिनकी प्रसिद्ध चित्रकारी मोनालिसा है, उनके जन्मदिन को विश्व कला दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिवाशीष बताते हैं कि ईश्वर को मूर्त रूप देने जैसा कार्य राजा रवि वर्मा ने किया, बंगाल स्कूल के कलाकारों ने हमारी खोयी हुई सभ्यता को फिर से जीवित किया है अन्यथा हमारी अजंता जैसी अमूल्य धरोहर कहीं खो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed